खलीलाबाद: पूर्वांचल राज्य की मांग को लेकर भागीदारी संकल्प मोर्चा की बैठक संपन्न हुई
खलीलाबाद स्थित एक निजी होटल में पूर्वांचल भागीदारी संकल्प मोर्चा की बैठक हुई, जिसमें विभिन्न राजनीतिक व गैर-राजनीतिक संगठनों ने भाग लिया। बैठक में पूर्वांचल राज्य की मांग को लेकर क्षेत्र की बदहाल स्थिति पर चिंता जताई गई और सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए गए। वक्ताओं ने कहा कि सभी दल मिलकर पूर्वांचल के विकास व अलग राज्य के गठन के लिए एकजुट होकर काम करेंगे।