राजगढ़: ददरेवा मेले में प्रवेश शुल्क वसूल रहे कर्मचारियों पर हमले का आरोप, ₹65,700 नकदी व सामान छीनकर ले जाने का आरोप
Rajgarh, Churu | Aug 21, 2026 गोगाजी महाराज के लक्खी मेले में प्रवेश शुल्क वसूली को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है।ददरेवा गांव में मेले के दौरान नाका पर तैनात प्रवेश शुल्क कर्मचारियों पर लाठी सरियों से लैस बदमाशों ने हमला कर नकदी और सामान लूट कर ले जाने के आरोप का मामला राजगढ़ थाने में दर्ज हुआ है।मानपुरा निवासी प्रविण सिंह अपने साथी आजाद के साथ साथ नाका पर ड्यूटी पर थे तब की घटना बताई है।