श्री गंगानगर: जिले भर में पुलिस और विद्युत विभाग की संयुक्त कार्रवाई, नशा तस्करों के खिलाफ 108 अवैध बिजली कनेक्शन की कार्रवाई
Shree Ganganagar, Ganganagar | Jun 6, 2026
श्रीगंगानगर में शनिवार को दोपहर 12:00 जिला पुलिस और विद्युत विभाग ने संयुक्त अभियान चलाकर नशा तस्करी एवं अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में संदिग्ध स्थानों की जांच की गई और अवैध बिजली कनेक्शनों पर कार्रवाई करते हुए 108 कनेक्शन विच्छेद किए गए