खींवसर: भेड गांव में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य शिविर का किया गया आयोजन
नागौर जिले के खींवसर के भेड़ गांव में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की और से मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान शिविर में आमजन के स्वास्थ्य की जांच की गई। वहीं शिविर के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जुगल किशोर सैनी ने शिविर का औचक निरीक्षण करते हुए वहां की व्यवस्थाओ का जायजा लिया।