खींवसर: नागौर जिला मुख्यालय पर राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया
नागौर जिला मुख्यालय पर आज मंगलवार को राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जयपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम में यहां लाइव देखा गया। वहीं जिला स्तरीय कार्यक्रम में नागौर जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित, अतिरिक्त जिला कलेक्टर चंपालाल सहित जनप्रतिनिधि व जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।