खींवसर: खींवसर विधायक जयपुर के दौरे पर, प्रधानमंत्री की सभा में शामिल हुए
नागौर जिले के खींवसर के नवनिर्वाचित विधायक रेवंतराम डांगा आज मंगलवार को जयपुर के दौरे पर रहे। इस दौरान जयपुर में आज राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान जयपुर पहुंचने पर स्थानीय लोगों व जनप्रतिनिधियों ने खींवसर विधायक रेवंतराम डांगा का स्वागत किया।