खींवसर: पांचौड़ी के निकट लोडिंग वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से हुआ घायल
नागौर जिले के खींवसर के पांचौड़ी के निकट सोमवार को लोडिंग वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मारने से बाइक सवार युवक शेराराम गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल युवक को निजी वाहन की मदद से पांचौड़ी अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को जोधपुर रैफर किया गया।