पानीपत: पानीपत में अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, दीवारें और अवैध निर्माण तोड़े गए, अधिकारियों ने कहा- कार्रवाई जारी रहेगी
पानीपत में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर रोक लगाने के लिए नगर निगम ने बुधवार शाम कार्रवाई की। निगम की टीम ने विजय नगर, कुटानी रोड और बबैल रोड क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों पर कार्रवाई करते हुए दीवारें और अन्य निर्माण को ध्वस्त कर दिया।