पानीपत: इसराना में ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मारी, डिवाइडर पार कर दूसरी साइड में घुसा, दोनों ड्राइवर घायल
पानीपत-गोहाना हाईवे पर इसराना अनाज मंडी के पास आज सुबह एक ट्रक ने धान से भरी ट्रॉली को टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रैक्टर-ट्राली ड्राइवर और ट्रक ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एनसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।