पानीपत: हरियाणा: पुलिस द्वारा जब्त वाहन होंगे रिलीज, हाईकोर्ट का आदेश, हाई क्वालिटी फोटो-वीडियो लें
हरियाणा के पुलिस थानों में सालों से खड़े वाहन अब रिलीज हो सकेंगे। पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने कहा है कि लंबे समय तक पुलिस के पास वाहनों को रखने से कोई फायदा नहीं होगा। जब्त वाहनों के हाई क्वालिटी वीडियो और तस्वीरें रिकॉर्ड किए जाएं, जिन्हें पीड़ितों या गवाहों को पहचान के लिए दिखाया जा सकता है।