पानीपत: बेल पर गए अपराधी नहीं हुए पेश, 1106 में से केवल 110 पकड़े गए, नशा तस्करी और लूट के मामले दर्ज
पानीपत में पुलिस के लिए जमानत पर जेल से बाहर आए अपराधी अब बड़ी चुनौती बन गए हैं। जिले में ऐसे 1106 अपराधी हैं जो बेल या पैरोल पर बाहर आने के बाद अदालत में पेश नहीं हो रहे और पुलिस से दूर हैं। इनमें से कई का पता तक सत्यापन नहीं पा रहा है। जिससे पुलिस की मुश्किलें बढ़ गई हैं।