बडोनी: बडोनी-जिगना समेत कई गांवों में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब डॉ. भीम राव अंबेडकर की 135वीं जयंती, उमड़ा जनसैलाब
Badoni, Datia | Apr 14, 2026 दतिया जिले के ग्राम जिगना में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे अंबेडकर पार्क से भव्य शोभायात्रा की शुरुआत हुई, जो गांव के मुख्य मार्गों से होती हुई पुनः अंबेडकर पार्क पर आकर संपन्न हुई। शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह समाजसेवियों एवं ग्रामीणों ने पुष्पमालाएं पहनाकर और प्रसादी वितरण की गई।