दमयंती नगर: देहात थाना पुलिस की जुआ फड़ पर रेड, 6 आरोपी गिरफ्तार: एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने दी जानकारी
दमोह जिले के ग्राम बिजौरी में देहात थाना पुलिस ने जुआ फड़ पर छापा मारकर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई थाना प्रभारी अमित गौतम के नेतृत्व में की गई। एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने बताया कि मौके से 21,970 रुपए नगद, 52 ताशपत्ते, एक चार्जिंग बल्ब और पांच मोटरसाइकिल जब्त की गईं। कुल मशरूका 3.20 लाख रुपए का है। आरोपियों पर जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ।