गोरखपुर: गोरखपुर के रेस्तरां में मारपीट और तोड़फोड़ का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस जांच में जुटी
गोरखपुर के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में बिल मांगने को लेकर एक रेस्तरां में विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट और तोड़फोड़ की घटना सामने आ गई। आरोप है कि पहले खाने का भुगतान मांगने पर कहासुनी हुई और अगले दिन कुछ लोग रेस्तरां पहुंचकर संचालक और कर्मचारियों के साथ मारपीट करने लगे। हमलावरों पर रेस्तरां में तोड़फोड़ करने का भी आरोप है। घटना का सीसीटीवी और एक वीडियो सोशल म