दीपका: कोरबा में जनपद पंचायत कार्यालय पर ताला जड़ा, CEO अंदर बंद; भ्रष्टाचार के आरोप में सदस्यों ने किया बहिष्कार
Dipka, Korba | Jun 16, 2026 कोरबा जिले की पोड़ी-उपरोड़ा जनपद पंचायत में सोमवार को जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच विवाद बढ़ गया। नाराज जनपद सदस्यों ने सामान्य सभा का बहिष्कार कर जनपद कार्यालय में ताला लगा दिया। जनपद सदस्य सुबह से ही कार्यालय के मुख्य गेट के सामने धरने पर बैठ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि पंचायत में भ्रष्टाचार हो रहा है और अधिकारियों की कार्यप्रणाली पारदर्शी नहीं है।