नानपारा, बहराइच। नगर पालिका की कूड़ा ढोने वाली ट्रॉली में क्षमता से अधिक कूड़ा भरकर खुले में सड़क से ले जाने का मामला सामने आया है। ट्रॉली के पीछे से कूड़ा सड़क पर गिरता रहता है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कूड़ा परिवहन के दौरान उसे पूरी तरह ढकना जरूरी है, ताकि कचरा सड़क पर न गिरे और वातावरण भी प्रदूषित न हो। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि कूड़े से भरी ट्रॉलियों को ढककर ही सड़क पर ले जाया जाए और खुले में कचरा गिरने से रोकने के लिए प्रभावी व्यवस्था की जाए।
@bahraichpolice @upgovt @sbm_up @cleanourindiaa #nagarpalikananpara #aajkitaazakhabar #nanparanews #nanpara #latestnewsindia