पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया शहर के डीआईजी चौक गोलीकांड का खुलासा, पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार
Purnea East, Purnia | Aug 20, 2026
पूर्णिया शहर के डीआईजी चौक के पास हुई गोलीबारी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देशी कट्टा, एक अपाचे मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। एसएसपी ने बताया कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कारवाई की जाएगी