कानपुर: हरबंश मोहाल पुलिस ने नाबालिग के साथ छेड़खानी के आरोपी को किया गिरफ्तार
हरबंस मोहाल थाने की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नाबालिग के साथ छेड़खानी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि उप निरीक्षक शिवम तोमर और उप निरीक्षक सागर कुमार के नेतृत्व में अभियुक्त धनंजय सिंह को गिरफ्तार किया गया है।अन्य आवश्यक विधि कार्रवाई की जा रही है।