मुरैना नगर: नयापुरा गांव में खेत में पानी देते समय दो किशोरियों को लगा करंट, एक की हुई मौत व एक घायल
नयापुरा गांव में खेत में पानी देते समय एक किशोरी को कारण लग गया ,जब वह दूसरी बचाने के लिए पहुंची तो उसको भी करंट लग गया, जिसके बाद दोनों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर के द्वारा एक किशोरी को मृत घोषित कर दिया, वहीं दूसरी को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है, किशोरी का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।