गोवर्धन: गोवर्धन में चोरों का आतंक, ट्रांसफार्मर से कीमती तार एक बार फिर हुई चोरी
थाना मगोर्रा क्षेत्र के सौंख इलाके में बेखौफ चोरों ने एक बार फिर पुलिस गश्त को चुनौती देते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। सौंख-कुम्हेर रोड स्थित धनीराम फिलिंग स्टेशन के समीप लगे एक विद्युत ट्रांसफार्मर से अज्ञात चोरों ने बीती रात कीमती बिजली के तार चोरी कर लिए। सुबह जब स्थानीय लोगों की नजर कटे हुए ट्रांसफार्मर पर पड़ी, तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया