वारिसलीगंज: वारिसलीगंज के वार्ड 7 के रवि पंडित को रूस ने आमंत्रित किया, इंटरनेशनल फेस्टिवल ऑफ यूथ 2026 में अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागी
वारिसलीगंज के युवा राजनीतिक विश्लेषक रवि पंडित को रूस में आयोजित इंटरनेशनल फेस्टिवल ऑफ यूथ 2026 के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागी के रूप में आमंत्रित किया गया है। 11 से 17 सितंबर तक रूस के येकातेरिनबर्ग में होने वाले महोत्सव में विभिन्न देशों के युवा नेता, विशेषज्ञ और शोधकर्ता शामिल होंगे।