गिधौर: छठु धनमा में आग लगने से गेहूं की फसल राख, मंत्री श्रेयसी सिंह ने अधिकारियों को मुआवजा देने का निर्देश दिया
Gidhaur, Jamui | Apr 1, 2026 सदर प्रखंड अंतर्गत छठु धनमा गांव में बुधवार को गेहूं के खेत में अचानक भीषण आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन दल, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद केसरी व अन्य भी गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। जिला अध्यक्ष 9 बजे बताया कि आग बुझाए जाने के बाद भी करीब दस एकड़ गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया।