उज्जैन शहर: नागपंचमी पर उज्जैन में आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन ने कसी कमर
उज्जैन में 17 अगस्त को नागपंचमी और सावन के तीसरे सोमवार का अद्भुत संयोग बनने जा रहा है। इस खास अवसर पर बाबा महाकाल और भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन के लिए देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के उज्जैन पहुंचने की संभावना है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। कलेक्टर रोशन कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समी