बरेली: आत्मदाह प्रयास के बाद डीएम कार्यालय हाई अलर्ट पर, सघन चेकिंग शुरू, हर आने वाले की हो रही तलाशी
बरेली में हालिया आत्मदाह प्रयास के बाद डीएम कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एलआईयू टीम मुख्य गेट पर हर फरियादी और आगंतुक की तलाशी ले रही है। पेट्रोल, माचिस, लाइटर समेत ज्वलनशील पदार्थों की जांच की जा रही है। प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनज़र अभियान लगातार जारी रखने की बात कही।