सरीला: छत पर कपड़े लेने गई महिला के साथ पड़ोसी युवक ने की अश्लील हरकतें और छेड़छाड़, मुकदमा हुआ दर्ज
जरिया थाना अंतर्गत एक गांव में अपनी छत पर कपड़े लेने के लिए गई एक महिला के साथ पड़ोस की छत में खड़े एक युवक ने महिला की छत में कूद कर बुरी नियत से उसका हाथ पकड़ लिया तथा महिला को अपनी छत पर ले जाने लगा। महिला के द्वारा विरोध करने पर आरोपी युवक ने उसे पैसों का लालच देते हुए उसके साथ अश्लील हरकतें कर छेड़खानी करना शुरू कर दिया।