खगड़िया: संतोष गांव में मूर्ति विसर्जन लेकर युवक के साथ हुई मारपीट, जख्मी का सदर अस्पताल में चल रहा है उपचार
जिले के अलौली थाना क्षेत्र के संतोष गांव में शुक्रवार के दिन मूर्ति विसर्जन को लेकर युवक को मारकर जख्मी कर दिया। वहीं पर पुलिस को खबर किया गया। पुलिस ने घायल पांडव कुमार को खगड़िया सदर अस्पताल लाया जहां पर उनका उपचार कराया जा रहा है। परिजनों ने बताया कि मूर्ति विसर्जन को लेकर गांव के कुछ लोग ने मारपीट किया जिसमे पांडव कुमार जख्मी हो गए।