खगड़िया: जिले के 38 परीक्षा केंद्रों पर कदाचार मुक्त माहौल में मैट्रिक की परीक्षा सम्पन्न, दूसरे दिन ली गई गणित की परीक्षा
जिले में बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक की परीक्षा ली जा रही है। खगड़िया जिला में भी मैट्रिक परीक्षा को लेकर खगड़िया मुख्यालय एवं गोगरी में विभिन्न 38 परीक्षा केंद्र बनाया गया है। शुक्रवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कदाचार मुक्त माहौल में परीक्षा ली गई। पहली और दूसरी सिटिंग में आज गणित विषय की परीक्षा ली गई।