खगड़िया: जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बने चन्देश्वरी राम, जदयू कार्यालय में जिलाध्यक्ष द्वारा किया गया स्वागत
जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश त्यागी ने जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के द्वारा अनुमोदन के परांत चौथम प्रखण्ड के बंगलिया निवासी जदयू के जिला महासचिव चन्देश्वरी राम को प्रकोष्ठ के खगड़िया जिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। इधर जदयू कार्यालय में पार्टी के जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल के नेतृत्व में जदयू नेता ने स्वागत किया।