नरेला: नरेला DDA ग्राउंड पर छठ पूजा की तैयारी, प्रशासन सख्त निगरानी में
दिल्ली के नरेला DDA ग्राउंड में छठ पूजा को भव्य और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। डिविजनल कमिश्नर, डीएम, एसडीएम और डीसीपी सहित अधिकारी मौके पर पहुंचे और व्यवस्थाओं का कड़ा निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सभी विभागों को छठ महापर्व से पहले तमाम तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं।