भरथना: बकेवर लुधियानी-निवाड़ी कलां मार्ग पर मुठभेड़ में वांछित बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
बकेवर सरिया चोरी के मामले में वांछित बदमाश सोनू को बकेवर पुलिस ने रविवार देररात करीब 9 बजे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके बाएं पैर में गोली लगी। उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस, एंड्रायड मोबाइल और चोरी में प्रयुक्त टाटा डीसीएम बरामद हुई।पुलिस के अनुसार लुधियानी-निवाड़ी कलां मार्ग पर लालाराम इंटर कॉलेज तिराहे की घटना।