शेखपुरा: जिले के विभिन्न स्थानों पर मतदान को लेकर चलाया गया जागरुकता अभियान, 19 अप्रैल को किया जाना है मतदान
जिलान्तर्गत दोनो विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा के लिए 19 अप्रैल को वोट डाले जायेंगे। लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी लोग बढ़-चढ़ कर अपने मताधिकार का प्रयोग करे। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। विभिन्न माध्यमों से मतदाताओं को मतदान की तिथि को अपने घरों से निकल कर अपने मतदान बूथों तक पहुँच कर मतदान करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है।