शेखपुरा: डीएम कार्यालय में जिले के सभी कोषांगो के नोडल पदाधिकारी के साथ चुनाव की तैयारी को लेकर किया गया बैठक
सभी कोषांगो के नोडल पदाधिकारी के साथ चुनाव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की गई। डीएम ने सर्वप्रथम ए॰एम॰एफ॰ के तहत मतदान केंद्रों पर उपलब्ध कराए जाने वाली सुविधाएं यथा-रैम्प,शौचालय,पीने को पानी, प्रकाश, फर्नीचर की उपलब्धता आदि की समीक्षा किया। मतदान के दिन माॅडल मतदान केंद्र एवं दिव्यांगजन तथा महिला मैनेज मतदान केंद्र बनाये जाने का निर्देश दिया।