शेखपुरा: उत्पाद विभाग की टीम ने जिले में दो जगहों पर छापेमारी कर 5 शराब भट्ठियों को किया ध्वस्त, 3000 किलो जावा गुड़ किया विनष्ट
जिले में उत्पाद विभाग की टीम ने दो स्थानों पर विशेष छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने 5 शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया है। 3000 किलो जावा गुड़ बरामद कर घटनास्थल पर ही विनष्ट कर दिया गया। उत्पाद निरीक्षक प्रकाश कुमार ने बताया कि शराब कारोबारी भागने में सफल रहे।