खैरलांजी: ग्राम घोटी में सरस्वती शिशु मंदिर भवन का भूमिपूजन, संस्कारयुक्त शिक्षा की दिशा में अहम पहल
बालाघाट जिले के ग्राम घोटी में सरस्वती शिशु मंदिर के नवीन भवन के भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन शनिवार लगभग दोपहर 12 बजे हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र की सांसद भारती पारधी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनके साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद् एवं ग्रामीणजन भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए सभी ने इस महत्वपूर्ण पह