सौर बाज़ार: सौर बाजार सिलेट गांव में 15 दिनों से बिजली गुल, ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
सौरबाजार-पतरघट मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। ग्रामीणों ने सड़क पर बांस-बल्ला लगाकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लगातार 15 दिनों से बिजली गुल रहने की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बीते 19 नवंबर को रात में अज्ञात चोरों ने करीब 21पोल पर से अल्यूमीनियम का तार को काट लिया गया था। जिसको लेकर बिजली आपूर्ति बाधित हैं।