सौर बाज़ार: बैजनाथपुर पुलिस ने 1110 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ एक स्कॉर्पियो ज़ब्त की, छापेमारी जारी
बैजनाथपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुसहरनीया तीन मोहानी के समीप वाहन जांच चलाया जिसमें एक उजाला रंग का स्कॉर्पियो गाड़ी से 1110 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया है। तस्कर अंधेरे का फैदा उठाकर भागने में सफल रहा। तस्कर के विरुद्ध कांड संख्या दर्ज कर छापेमारी जारी कर दी है।