उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।हल्द्वानी के राजपुरा क्षेत्र से कांग्रेस ने "परिवर्तन संकल्प सम्मेलन" अभियान की शुरुआत की। अभियान के तहत पार्टी 7 जुलाई तक प्रदेश के सभी 13 जिलों में पहुंचकर जनता से संवाद करेगी। सम्मेलन में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा और हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने भाजपा सरकार पर बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार और जनसरोकारों के मुद्दों को लेकर निशाना साधा। कांग्रेस का कहना है कि यह अभियान जनता की समस्याएं सुनने और प्रदेश में बदलाव का संदेश पहुंचाने के लिए चलाया जा रहा है।
#UttarakhandPolitics #CongressUttarakhand #HaldwaniNews #UttarakhandNews #KaranMahara #SumitHridayesh #Election2027 #PoliticalNews #UttarakhandElection #BreakingNews #HaldwaniExpressNews