रातू: 11 हजार वोल्ट के तार से फिर युवक की जान गई, शव छत पर मिला
Ratu, Ranchi | Aug 11, 2026 रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर नवा सोसो में सोमवार को 11 हजार वोल्ट के झूलते बिजली तार की चपेट में आने से 19 वर्षीय युवक अंकित महतो की मौत हो गई। उसका शव मकान की छत पर मिला। हादसे की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान बुढ़मू थाना क्षेत्र के उमेडण्डा निवासी स्व. अनिल महतो के 19 वर्षीय पुत्र अंकित महतो के रूप म