सहरसा में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। हरेवा पंचायत की पूर्व मुखिया उम्मे कुलशुम के पति मो. गुड्डू की सरबेला पुल के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी बाइक सवार अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस को शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश की आशंका है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश और इलाके में तनाव है।
#Saharsa #BiharNews #CrimeNews #BreakingNews #SaharsaNews BiharCrime MurderCase PoliceInvestigation HindiNews NavBihar24
Araria, Araria | Oct 29, 2026