मक्सूदनगढ़: मक्सूदनगढ़ में हनुमान जी का मुकुट हुआ चोरी, पुलिस में शिकायत दर्ज, स्थानीय लोगों में आक्रोश
मक्सूदनगढ़ तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ऊकावद में 27.11.2026 को स्थानीय लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि हनुमान जी के मंदिर से हनुमान जी का मुकुट चोरी हो गया है जिसकी शिकायत स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस में भी दर्ज कराई गई वही चोरी की घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है उधर पुलिस द्वारा शिकायत के बाद लगातार मामले की छानबीन की जा रही है