नेपाल में तबाही के बीच 6 साल की बच्ची को 55 घंटे बाद मलबे से जिंदा निकाला
नेपाल में आई खौफनाक बाढ़ के बाद राहत एवं बचाव कार्य के दौरान एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 6 साल की एक बच्ची मलबे में दब गई थी। करीब 55 से 60 घंटे तक चले कड़े रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बचाव टीम ने बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
बच्ची के मलबे में दबे होने की सूचना के बाद रेस्क्यू टीम ने लगातार अभियान चलाया और कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकालने में सफलता हासिल की। बच्ची को बाहर निकाले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।
हालांकि, बच्ची के माता-पिता के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। प्रशासन और राहत-बचाव टीमें घटना से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटाने में लगी हुई हैं।
Hardoi, Hardoi | Aug 31, 2026