डिंडौरी: मालपुर कन्हैया संगम घाट पर सोमवती अमावस्या के चलते श्रद्धालुओ ने लगाई मां नर्मदा में आस्था की डुबकी, किया पूजा पाठ
मां नर्मदा के मालपुर कन्हैया संगम घाट में सोमवती अमावस्या के चलते श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा में आस्था की डुबकी लगाते हुए विशेष पूजा पाठ किया और सुहागिन महिलाओं ने उपवास रखकर पीपल वृक्ष पर कलावा लपेटकर परिक्रमा कर पूजा पाठ करते हुए पति की लंबी उम्र, सुख सौभाग्य की कामना की। दरअसल सोमवार शाम 4:00 तक भारी संख्या श्रद्धालु विशेष पूजा पाठ कर दान पुण्य कर रहे है।