अशोकनगर जिला जेल में सोमवार को दोपहर 3 बजे विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिला न्यायाधीशों की मौजूदगी में जेल का निरीक्षण किया गया और बंदियों से व्यक्तिगत संवाद किया गया। इस दौरान बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता और योजना की जानकारी दी गई। साथ ही स्वास्थ्य, खान-पान और मामलों की स्थिति पर चर्चा की गई।