कुमारखंड: कुमारखंड थाना में ग्रामीण पुलिस का साप्ताहिक परेड, चौकसी बरतने का निर्देश
मधेपुरा जिले के कुमारखंड थाना परिसर में रविवार को दोपहर करीब तीन बजे सभी ग्रामीण पुलिस की साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने परेड का निरीक्षण किया और सभी ग्रामीण पुलिस से उनके क्षेत्र की स्थिति के बारे जानकारी प्राप्त किया। ग्रामीण पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्र की जानकारी से थानाध्यक्ष को अवगत करवाया।