हमीरपुर: कुरारा क्षेत्र के मिश्रीपुर गांव के टाकचंद्र डेरा के निवासी ने पंचायत अधिकारी से हैंडपंप सही करवाने कि मांग की
कुरारा विकास खंड क्षेत्र के मिश्रीपुर ग्राम पंचायत के मजरा सिमरा के टाक चंद्र के डेरा निवासी ग्रामीणों को हैंड पंप खराब होने के कारण पेयजल की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। टांकी डेरा सिमरा में एक मात्र हैंडपंप ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए लगा हुआ है।गांव निवासी अजय कुमार ने बताया कि हैंड पंप खराब होने के कारण ग्रामीणों को पेयजल किल्लत है।