जोधपुर: आखातीज पर अलर्ट: जोधपुर में बाल विवाह रोकने के लिए 24 घंटे कंट्रोल रूम
जोधपुर जिला प्रशासन ने अक्षय तृतीया के मद्देनजर बाल विवाह रोकथाम के लिए 16 अप्रैल से 15 मई तक 24 घंटे कंट्रोल रूम शुरू किया है। आमजन 0291-2650349 और 0291-2650350 पर शिकायत दे सकेंगे। कलेक्टर आलोक रंजन के निर्देश पर ग्राम, तहसील और पंचायत स्तर पर समितियां गठित कर निगरानी बढ़ाई गई है।