जामताड़ा: छठ पूजा के लिए चर्लापल्ली-बरौनी विशेष ट्रेन सेवा शुरू
छठ पूजा पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए चर्लापल्ली और बरौनी जंक्शन के बीच 13 और 15 नवंबर को विशेष पूजा ट्रेन सेवाएं शुरू होंगी। दोनों दिशाओं में एक-एक ट्रेन चलेगी, जिनका ठहराव बराकर, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर होगा। 22 कोच वाली यह गाड़ियाँ शयनयान और साधारण द्वितीय श्रेणी की होंगी।