बैतूल नगर: 850 ग्राम वजन की नवजात को मिला बैतूल जिला अस्पताल में नया जीवन 72 दिन के उपचार के बाद स्वस्थ होकर लौटी घर
बैतूल जिला अस्पताल स्थित विशेष नवजात शिशु बाल ईकाई में गंभीर एवं कम वजन वाले नवजात शिशु का सफलतापूर्वक उपचार किया जा रहा है एसएनसीयू प्रभारी डॉक्टर द्वारा शनिवार शाम 5:00 बजे बताया कि भर्ती के दौरान नवजात की स्थिति गंभीर थी जिसे चिकित्सकों की देखरेख में स्वस्थ किया गया और सुरक्षित घर पहुंचाया गया।