डिंडौरी: कलेक्टर ने किकरा तालाब सड़क हादसे के मृतकों और घायलों के परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की
डिंडौरी कलेक्टर अंजु पवन भदौरिया ने रविवार सुबह 8:00 गाड़ासरई अस्पताल पहुंचकर पुलिस से सड़क हादसे की जानकारी लेते हुए मृतक और घायल के परिजनों से मिलकर ढांढस बधाया। दरअसल कलेक्टर ने हादसे में मृतको के परिजनों को अंत्येष्टि सहायता राशि तत्काल उप्लब्ध कराते हुए रेडक्रास सोसायटी कि ओर से 50 50 हजार कि सहायता राशि देने और दुर्घटना सहायता राशि कि घोषणा की।