विदिशा नगर: मानव सेवा न्यास में बेतवा उत्थान समिति के अध्यक्ष और डायरेक्टर का हुआ निर्विरोध निर्वाचन, अशोक गोयल बने अध्यक्ष
बेतवा उत्थान समिति के निर्वाचन की प्रक्रिया की गई जिसमें 3 वर्ष की कार्यकारिणी के लिए अशोक गोयल का अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध निर्वाचन किया गया। इसी के साथ अन्य डायरेक्टर पद के लिए और कार्यकारिणी का भी निर्विरोध निर्वाचन भी किया गया। मानव सेवा न्यास में आयोजित निर्वाचन की प्रक्रिया में सर्वसम्मति से पदाधिकारी और अध्यक्ष का निर्वाचन हुआ।